लेंको आर्मर्ड व्हीकल्स पुलिस स्वाट टीमों, सैन्य पुलिस तथा संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए निपुण सशस्त्र वाहनों का अग्रणी डिजाइनर और निर्माता है। लेंको अंतरराष्ट्रीय पुलिस बलों, अमरीकी सेना, अमरीकी रक्षा विभाग, संघीय सरकारी एजेंसियों और सरकारी करारों के तहत कार्यरत निजी सुरक्षा कम्पनियों के लिए भी सशस्त्र सुरक्षा वाहन बनाता है।
लेंको ने 1981 से विश्व भर के 40 से अधिक देशों के लिए 5,000 से अधिक वाहन तैयार किए है। हमारे निपुण सशस्त्र तथा बचाव वाहनों ने युद्ध क्षेत्र में कमाल दिखाते हुए अधिक क्षमता वाले मारक हथियारों, मोरटार, ग्रेनेड और आई.ई.डी हमलों को शिकस्त दी है। लेंको के निपुण स्वाट, एम.एटीवी तथा एम.आर.ए.पी वाहनों का इस्तेमाल इराक, अफगानिस्तान और सोमालिया में राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने, घरेलू सुरक्षा और प्राइवेट सुरक्षा कार्यों के लिए किया जाता है। लेंको के सशस्त्र ट्रक 7.62 एपी/.50 कैल बी.एम.जी को परास्त कर देते हैं और ब्लास्ट व फ्रेगमेंटेशन सुरक्षा प्रदान करते हैं।
लेंको ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खास मिशन के अनुकूल डिजाइन खूबियों से युक्त सशस्त्र ट्रकों की व्यापक श्रृंखला पेश करता है। लेंको बीयरकेट अमरीका में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला सशस्त्र पुलिस वाहन है। बीयरकेट में 10-12 सैनिकों की युद्ध टुकड़ी के बैठने की क्षमता होती है। अपनी खुली फ्लोर प्लान, गनपोर्ट तथा सशस्त्र रूफ हैच के चलते यह स्वाट, राष्ट्रीय पुलिस बलों और विशेष कार्य दलों के लिए सबसे अनुकूल है। बीयरकेट के संस्करणों में ए.टी.वी; उपद्रवरोधक वाहन; आर्मर्ड मेडइवेक; आर्मर्ड ए.पी.सी; आर्मर्ड ई.ओ.डी वाहन तथा आर्मर्ड एस.यू.वी शामिल है।
बीयरकैट जी4 एम-एटीवी आक्रामक ऑफ रोड परफोर्मेंस तथा मैन्यूवरेबिलिटी के साथ.50 कैलीबर सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करता है। डाउनरैंज की स्थिति में तैनात होने पर बीयरकैट जी4 एम-एटीवी गनट्रक तथा सशस्त्र कार्मिक वाहक के रूप में रूट क्लीयरेंस और कॉनवाय सुरक्षा प्रदान करता है। सीमा चौकसी तथा सुरक्षा हेतु उच्च सुरक्षा सुविधाओं पर स्वाट और स्पेक ऑप टीमों द्वारा भी बीयरकैट जी4 एम-एटीवी का इस्तेमाल किया जाता है। लेंको भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैम डिवाइस तथा लोंग रैंज अकोस्टिक डिवाइस (एलआरएडी) से सुसज्जित सशस्त्र उपद्रव वाहन भी बनाता है। वाणिज्यिक पुर्जों, सेवाओं व तकनीकी सहायता के लिए लेंको के बीयरकैट संस्करण फोर्ड चैसिस पर बनाये जाते हैं।
लेंको बीय 14-16 सैनिकों की निपुण टुकड़ी के लिए एक बड़े प्लेटफार्म में .50 केलीबर सुरक्षा प्रदान करता है। लेंको के बीयर वैरियंट्स में स्वाट, एमआरएपी, सशस्त्र रिकवरी वाहन, उपद्रवरोधी वाहन, मेडइवेक, ईओडी, एपीसी तथा सशस्त्र बस शामिल है। उपकरणों में स्वचालित अग्निशमन प्रणाली (एएफईएस) तथा आईईडी सुरक्षा के लिए वी-हुल डिजाइन ब्लास्ट शील्ड शामिल है।
हमारे निपुण सशस्त्र वाहनों, सशस्त्र युद्ध वाहनों और सशस्त्र सुरक्षा ट्रकों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट देखें। वेबसाइट में समस्त जानकारी अंग्रेजी में है। इसके अलावा, समस्त पत्राचार अंग्रेजी किये जाने चाहिएं।एं।
एंटर करने के लिए यहां क्लिक करें!